Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य मंत्री राजेश नागर ने किया माता भीमेश्वरी देवी का दर्शन
बेरी। महाभारत कालीन कस्बा बेरी में वीरवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री हरियाणा सरकार राजेश नागर ने माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन किए। उन्होंने मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन करते हुए विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। प्रमुख पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने राज्य मंत्री राजेश नागर को माता भीमेश्वरी देवी के दोनों मंदिरों से जुड़े इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। धर्मनगरी बेरी पहुंचने पर माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने बुक्का भेंट कर मंत्री राजेश नागर का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, सीए नितिन बंसल, एसीपी सुरेंद्र कंबोज, शहर चौकी प्रभारी सुनील कुमार उपस्थित रहे।
#MinisterOfStateRajeshNagarVisitedMataBhimeshwariDevi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 20:44 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य मंत्री राजेश नागर ने किया माता भीमेश्वरी देवी का दर्शन #MinisterOfStateRajeshNagarVisitedMataBhimeshwariDevi #VaranasiLiveNews
