Faridabad News: न्यूनतम मजदूरी में 35% तक बढ़ोतरी, नई दरें लागू

डीसी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कीसंवाद न्यूज एजेंसीफरीदाबाद। जिले में श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी गई है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई हैं। यह अधिसूचना 9 अप्रैल को जारी की गई, जिसके बाद सभी श्रेणियों के श्रमिकों को संशोधित वेतन का लाभ मिलेगा।नई दरों के तहत अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 15,220 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अर्ध-कुशल श्रमिकों को अब 16,780 रुपये प्रति माह मिलेंगे। कुशल श्रमिकों के लिए यह राशि 18,500 रुपये तय की गई है, जबकि उच्च कुशल श्रमिकों का न्यूनतम पारिश्रमिक बढ़ाकर 19,425 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार यह बढ़ोतरी श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने के उद्देश्य से की गई है। नई दरों के लागू होने से औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के बहकावे में आने के बजाय श्रमिक शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से अपना कार्य जारी रखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी नियोक्ताओं को इन नई दरों का पालन सुनिश्चित करना होगा। यदि कहीं उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#MinimumWageIncreasedBy35% #NewRatesImplemented #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: न्यूनतम मजदूरी में 35% तक बढ़ोतरी, नई दरें लागू #MinimumWageIncreasedBy35% #NewRatesImplemented #VaranasiLiveNews