Jhajjar-Bahadurgarh News: मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, विधायक के समक्ष रखीं मांगे

बहादुरगढ़। पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनका स्वागत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया। विधायक जून ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य प्रवीन कुमारी ने विद्यालय में बेंच व अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक जून ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह भी मौजूद रहे।

#MeritoriousFemaleStudentsHonored;DemandsPresentedToMLA #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 22:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, विधायक के समक्ष रखीं मांगे #MeritoriousFemaleStudentsHonored;DemandsPresentedToMLA #VaranasiLiveNews