रुड़की: फाइनेंस कार्यालय में लगी भीषण आग, धुएं से मची अफरातफरी, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

रुड़की के मालवीय चौक के पास स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय मेंरात भीषण आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग अन्य हिस्सों में फैलने से पहले ही रोक ली गई। फायर स्टेशन रुड़की को रात एक बजे आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि गंगनहर थाना क्षेत्र के मालवीय चौक स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से घना धुआं निकल रहा है। शुरुआती आशंका जताई गई कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की मिनी प्रेशर वैन मौके पर पहुंची। प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में आग की भयावह स्थिति देखते हुए टीम ने होजरील के माध्यम से आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाया गया। इसके बाद फायर कर्मियों ने होज लाइन बिछाकर लगातार पानी की बौछार की और आग पर काबू पाया।

#CityStates #Roorkee #Uttarakhand #MassiveFireBreaksOut #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 06:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रुड़की: फाइनेंस कार्यालय में लगी भीषण आग, धुएं से मची अफरातफरी, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू #CityStates #Roorkee #Uttarakhand #MassiveFireBreaksOut #VaranasiLiveNews