Mandi News: मंडी के ढाबा-होटल संकट में, काम बंद करने की नौबत

200 रुपये बढ़े सिलिंडर के दाम, गैस की किल्लत बरकरारढाबा संचालक लकड़ी और इंडक्शन से चला रहे कामसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी ने मंडी के ढाबा और होटल कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। पहले से गैस की किल्लत झेल रहे संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी दोहरी मार बनकर सामने आई है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कई कारोबारियों ने तो काम बंद करने की नौबत तक आने की बात कही है।बुधवार को कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद 19 किलो का सिलिंडर अब लगभग 2300 रुपये तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ती लागत के बावजूद कारोबारी अपने उत्पादों के दाम नहीं बढ़ा पा रहे, जिससे उनका मुनाफा तेजी से घट रहा है।मिठाई विक्रेता भगवंत सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले तक उन्हें कमर्शियल सिलिंडर करीब 1700 रुपये में मिल रहा था, जो धीरे-धीरे 2000 और अब 2300 रुपये तक पहुंच गया है। बावजूद इसके ग्राहकों को पुरानी दरों पर ही सामान बेचना पड़ रहा है। ढाबा संचालक योगेश पाल शर्मा ने कहा कि गैस की उपलब्धता पहले ही प्रभावित है और अब दाम बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है। ढाबा संचालक मान सिंह ने बताया कि गैस न मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में तंदूर में लकड़ी जलाकर खाना पकाना पड़ रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक इंडक्शन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खर्च और बढ़ गया है।रेस्टोरेंट संचालक रंगारंग सिंह ने कहा कि वे महंगे दाम पर भी गैस खरीदने को तैयार हैं, लेकिन समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

#Mandi'sDhabasAndHotelsAreInTrouble #FacingClosure. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: मंडी के ढाबा-होटल संकट में, काम बंद करने की नौबत #Mandi'sDhabasAndHotelsAreInTrouble #FacingClosure. #VaranasiLiveNews