मंडी छात्रा हत्याकांड: स्थानीय लोगों में आक्रोश, मौहीं में चक्का जाम; डीएसपी भी माैके पर पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के तहत गोपालापुर पंचायत के बैंजी गांव में दिनदहाड़े छात्रा की निर्मम हत्या के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे हैं। अभिभावकों में भी डर का माहौल है, खासकर बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। सोमवार देर शाम को छात्रा हत्याकांड मामले में मौहीं में लोगों ने चक्का जाम किया। लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। स्थिति गंभीर होती देख डीएसपी संजीव कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं।

#CityStates #Shimla #Mandi #MandiStudentMurderCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 16:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मंडी छात्रा हत्याकांड: स्थानीय लोगों में आक्रोश, मौहीं में चक्का जाम; डीएसपी भी माैके पर पहुंचे #CityStates #Shimla #Mandi #MandiStudentMurderCase #VaranasiLiveNews