जमीन विवाद में बहा खून: पिता को पहले जीप से कुचला, फिर सिर पर तेजधार हथियार से भी किए वार; डबवाली का मामला

डबवालीउपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में रविवार देर रात जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की जीप से कुचलकर हत्या कर दी। जीप से कुचलने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पिता के सिर पर तेजधार हथियार से वार किए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव निवासी 65 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है। इनमें से एक बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। एक बेटा और एक बेटी मानसिक रूप से अशक्त बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कि आरोपी बेटा राम सिंह अपने पिता से अलग रहता था और दोनों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, पंजाब में विवाहित जसवंत सिंह की बेटी मानसिक रूप से अशक्त थी। कुछ समय पहले राम सिंह के जीजा की भी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी बहन की जमीन-जायदाद की देखरेख कर रहा था। पति की मौत के बाद वह बेटी गांव में ही आकर अपने पिता जसवंत सिंह के घर रहने लगी । आरोप है कि उसने बहन की जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था, लेकिन पूरी राशि उसे नहीं दी। इसी बात को लेकर जसवंत सिंह अपने बेटे का विरोध करते थे और बेटी का हक सुरक्षित रखने की बात कहते थे। इसी बात को लेकर अक्सर बाप बेटे में झगड़ा होता था। रविवार रात को रात जसवंत सिंह खेत में पानी लगाकर घर लौटा था। घर के पास ही बाप बेटे के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर राम सिंह ने जीप से अपने पिता को कुचल दिया। उसके बाद उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किए। जिससे जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

#Crime #Sirsa #Murder #HaryanaCrime #DabwaliPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जमीन विवाद में बहा खून: पिता को पहले जीप से कुचला, फिर सिर पर तेजधार हथियार से भी किए वार; डबवाली का मामला #Crime #Sirsa #Murder #HaryanaCrime #DabwaliPolice #VaranasiLiveNews