Una News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की व्यक्ति की पहचान हरमेश कुमार निवासी रक्कड़ कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं हादसे के बाद भागे चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कर्ण सिंह राणा निवासी दियाड़ा ने बताया कि वह एक कैंटर में चालक हरीश धीमान के साथ करनाल (हरियाणा) से सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था। बुधवार तड़के उनके आगे एक सफेद रंग की गाड़ी चल रही थी। जैसे ही उक्त वाहन रक्कड़ कॉलोनी के पास पहुंचा तो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे बने एक मकान की चहारदीवारी को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन ने दीवार के साथ चल रहे एक पैदल राहगीर को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मकान की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक गाड़ी को यू-टर्न लेकर मैहतपुर की ओर भाग गया। शिकायतकर्ता द्वारा तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 23:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews