यूपी: आगरा में होने जा रहा ग्लोबल ताज फिल्म फेस्टिवल, अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी आएंगी; नोट कर लें तारीख
आगरा में आठवां ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 16 से 18 नवंबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में होगा। ग्लैमर लाइव फिल्म्स और विश्वविद्यालय के आईटीएचएम की ओर से आयोजित महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सहित देश-विदेश की फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। ममता कुलकर्णी को सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संजय प्लेस स्थित होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में फेस्टिवल निदेशक सूरज तिवारी ने बताया कि इस बार करीब 20 देशों से फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन, म्यूजिक वीडियो और एआई आधारित फिल्मों की प्रविष्टियां मिली हैं। अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में अभिनेता ज्ञान प्रकाश, हेमंत पांडे, अभिनेत्री विभा रानी, गीतकार सुधाकर शर्मा, संगीतकार रंजन देबनाथ और फ्रांस की अभिनेत्री मरीन बोर्गो सहित विदेशी कलाकार शामिल होंगे। अभिनेता ज्ञान प्रकाश अभिनय और सुधाकर शर्मा गीत लेखन की मास्टर क्लास लेंगे। आईटीएचएम निदेशक प्रो. यूएन शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रेक्टिकल फिल्ममेकिंग कार्यशाला के दौरान फिल्म तैयार की है। इसका प्रदर्शन भी महोत्सव में होगा। कुलपति प्रो. आशु रानी आयोजन की मुख्य संरक्षक रहेंगी। फेस्टिवल संरक्षक रणजीत सामा ने बताया कि सामाजिक संदेश और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्मों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल, मनीष अग्रवाल, शिवम शर्मा, जीनत जीशान, कुलदीप पाठक, श्रुति सिन्हा, डॉ. कविता रायजादा, वत्सला प्रभाकर, नीरज तिवारी, शिव सिंह, पल्लवी महाजन आदि मौजूद रहे।
#CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #Etah #UttarPradesh #GlobalTajInternationalFilmFestival #MamtaKulkarni #AgraFilmFestival #November16-18 #DadasahebPhalkeAward #InternationalFilmFestival #FilmsFrom20Countries #BollywoodActress #Dr.BhimraoAmbedkarUniversity #JpAuditorium #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 05:47 IST
यूपी: आगरा में होने जा रहा ग्लोबल ताज फिल्म फेस्टिवल, अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी आएंगी; नोट कर लें तारीख #CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #Etah #UttarPradesh #GlobalTajInternationalFilmFestival #MamtaKulkarni #AgraFilmFestival #November16-18 #DadasahebPhalkeAward #InternationalFilmFestival #FilmsFrom20Countries #BollywoodActress #Dr.BhimraoAmbedkarUniversity #JpAuditorium #VaranasiLiveNews
