Agra News: ''अच्छे विद्यालय में पढ़ाकर बच्चों को बनाएं योग्य''

किरावली। क्षेत्र के गांव सगुना पुर में मंगलवार को चेतराम सविता की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के नव मनोनीत पार्षद जितेंद्र कुमार सविता का स्वागत किया गया। राम-लखन सविता ने उन्हें माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। पार्षद जितेंद्र कुमार सविता ने कहा कि आगरा में 100 वार्ड हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन या प्रमाणपत्र संबंधी किसी भी समस्या के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। उन्होंने समाज से बच्चों को अच्छे विद्यालय में पढ़ाकर योग्य बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन महावीर वर्मा ने किया। लोजपा की महिला राष्ट्रीय सचिव ज्योत्सना ठाकुर और रेखा राजौरिया ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मनीष, विष्णु सविता, राजेश एडवोकेट, बासुदेव सविता, मुकेश कोसी, संतोष कुमार, रमेश पहलवान और सुरेश मास्टर आदि मौजूद रहे।

#MakeChildrenCapableByEducatingThemInGoodSchools. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 22:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: ''अच्छे विद्यालय में पढ़ाकर बच्चों को बनाएं योग्य'' #MakeChildrenCapableByEducatingThemInGoodSchools. #VaranasiLiveNews