UP: पांच साल से दक्षिण अफ्रीका में सैलून में काम करता था मैजुल, भारत आते ही गिरफ्तार; संदिग्ध आतंकियों से लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से लौटते ही संदिग्ध आतंकी मैजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी था। मॉड्यूल से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी अभी भी विदेश में हैं। वे दोनों सऊदी अरब में हैं। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रक्रिया जारी है। एटीएस ने दो अप्रैल को राजधानी लखनऊ से संदिग्ध आतंकियों के मॉड्यूल का खुलासा किया था। मेरठ निवासी साकिब, अरबाब गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास को गिरफ्तार किया था। एटीएस की तफ्तीश में खुलासा हुआ था कि पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम लाइव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया गया था। वीडियो में साकिब के अलावा दुबई में बैठे आकिब, आजाद, बिजनौर निवासी मैजुल व अन्य लोग भी थे। इस केस में बिजनौर पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी थी। जब एटीएस ने खुलासा किया तो वह पुराना केस फिर से खोला गया।

#CityStates #Bijnor #UttarPradesh #Lucknow #BijnorPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 04:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पांच साल से दक्षिण अफ्रीका में सैलून में काम करता था मैजुल, भारत आते ही गिरफ्तार; संदिग्ध आतंकियों से लिंक #CityStates #Bijnor #UttarPradesh #Lucknow #BijnorPolice #VaranasiLiveNews