बीके नागरिक अस्पताल में बड़ा घोटाला: महीनों से खड़ी चार एंबुलेंस के नाम पर फूंका 50 लाख का डीजल, जांच के आदेश

बीके नागरिक अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी रहीं लेकिन उनके नाम पर फ्यूल कार्ड से डीजल खरीदने का सिलसिला जारी रहा। विभागीय जांच में करीब 50 लाख रुपये के डीजल की खरीद का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। सवाल उठ रहे हैं कि जब एंबुलेंस सड़क पर उतरी ही नहीं तो उनके नाम पर डीजल किसने और किसके कहने पर भरवाया फ्यूल कार्ड से होने वाले लेनदेन की निगरानी करने वाले अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने जांच कमेटी गठित की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनएचएम निदेशक वीरेंद्र यादव भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फ्यूल कार्ड से लेनदेन की जांच में खुलासा विभागीय जानकारी के अनुसार, राज्य मुख्यालय की ओर से कुछ महीने पहले एंबुलेंस के फ्यूल कार्ड से होने वाले लेनदेन की जांच की गई थी। इसमें चार एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीद का रिकॉर्ड मिला। इनमें से दो एंबुलेंस तीन से चार महीने से अस्पताल की मोर्चरी के पास खड़ी थीं। इसके बावजूद 11 अक्तूबर तक इनके फ्यूल कार्ड से डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज मिलीं। इसी तरह जनवरी और अगस्त से एजेंसी की वर्कशॉप में खड़ी थीं। इनके फ्यूल कार्ड से भी 16 सितंबर और 11 अक्तूबर तक डीजल भरवाने का रिकॉर्ड मिला। इस तरह वाहनों के लंबे समय से बंद रहने के बावजूद ईंधन की खरीद दर्ज होती रही।

#CityStates #Faridabad #FaridabadNews #FaridabadTodayNews #FaridabadNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीके नागरिक अस्पताल में बड़ा घोटाला: महीनों से खड़ी चार एंबुलेंस के नाम पर फूंका 50 लाख का डीजल, जांच के आदेश #CityStates #Faridabad #FaridabadNews #FaridabadTodayNews #FaridabadNewsToday #VaranasiLiveNews