यू डाइस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पांच साल में घट गए 1.59 लाख विद्यार्थी, जानें आ

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते पांच साल में पहली से बारहवीं कक्षा तक करीब 1.60 लाख विद्यार्थी कम हो गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की कुल संख्या 8,31,310 थी, जो अब घटकर 6,71,542 रह गई है। इस अवधि में 1,59,768 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई है। लगातार घटते नामांकन का असर अब स्कूलों के अस्तित्व पर भी पड़ने लगा है। कम विद्यार्थी होने के कारण सरकार को चार साल में करीब 800 प्राइमरी और मिडल स्कूल बंद करने पड़े हैं, जबकि दस से कम विद्यार्थियों वाले 826 स्कूलों का नजदीकी शिक्षण संस्थानों में विलय किया गया है। यू डाइस रिपोर्ट के अनुसार पांच साल में विद्यार्थियों की संख्या में करीब 19.2 फीसदी की गिरावट आई है। औसतन इस अवधि में सरकारी स्कूलों से हर साल करीब 32 हजार विद्यार्थी कम हुए हैं। हालांकि, इन आंकड़ों के आधार पर शिक्षा विभाग यह निष्कर्ष नहीं निकाल रहा है कि सभी विद्यार्थी निजी स्कूलों में चले गए हैं। विभाग के अनुसार कम होती जन्म दर के कारण भी ऐसा हो रहा है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #UdiseReport #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 21:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यू डाइस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पांच साल में घट गए 1.59 लाख विद्यार्थी, जानें आ #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #UdiseReport #VaranasiLiveNews