Panipat News: महेंद्र ने तीन राज्यों में छुपा रखे थे 70 लाख रुपये
पानीपत। आसाराम और नारायण साईं प्रकरण में मुख्य गवाह रहे महेंद्र चावला, उनके भाई देवेंद्र चावला व भतीजे राम को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि आरोपियों ने पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा से लिए 70 लाख रुपये गुजरात, देहरादून और पंजाब के शहरों में जानकारों को दे रखे हैं। पुलिस ने बरामदगी के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा था। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि सनौली निवासी महेंद्र चावला, उनके भाई देवेंद्र चावला और भतीजे राम को शनिवार को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ सेक्टर-12 निवासी भगत सिंह ने सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ चल रहे मुकदमों में पक्ष में गवाही देने और समझौते के नाम पर 70 लाख रुपये लिए थे। इन्होंने बाद में 80 लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने एक मार्च को 70 लाख रुपये लेकर उत्तराखंड के देहरादून, पंजाब के गुरदासपुर और गुजरात के अन्य शहर में जानकारों के यहां रख दिए हैं। तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत के सामने पेश कर 10 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा था। जिससे पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा सके और नकदी की बरामदगी की जाए। अदालत ने रविवार को रिमांड मंजूर नहीं किया और सोमवार की तारीख दे दी थी। अदालत के आदेश पर सोमवार को एक बार फिर तीन आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। पुलिस ने नकदी की बरामदगी के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने रिमांड पर बहस की। इसके बाद अदालत से तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही रिमांड गहनता से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे और घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी। यह है मामला : सेक्टर-12 निवासी भगत सिंह ने थाना चांदनीबाग में 15 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है। भगत सिंह का आरोप है कि दिसंबर 2025 में महेंद्र चावला की मां उनके दोस्त पूर्ण शर्मा के संपर्क में आई और कहा कि उनका सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ कई मुकदमे चल रहे हैं। सभी मामलों में समझौता कराने और पक्ष में गवाही देने के लिए एक मार्च को 70 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में 80 लाख रुपये और देने की मांग की। पैसे नहीं देने पर उनके खिलाफ गवाही देने की धमकी दी।
#MahendraHadHiddenRs70LakhInThreeStates. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:28 IST
Panipat News: महेंद्र ने तीन राज्यों में छुपा रखे थे 70 लाख रुपये #MahendraHadHiddenRs70LakhInThreeStates. #VaranasiLiveNews
