Maharashtra: NCW प्रमुख ने वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया; बाबा सिद्दीकी के बॉडीगार्ड को नौकरी से निकाला गया
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शनिवार को मुंबई के केईएम अस्पताल का दौरा किया और हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए संचालित सरकारी वन स्टॉप सेंटर के कामकाज की समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस दौरे के दौरान राहटकर ने कर्मचारियों से बातचीत की और सेंटर की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।सोशल मीडिया पर एक संदेश में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि मैंने मुंबई के परेल स्थित केईएम अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया। मेडिकल रूम, काउंसलिंग रूम, अस्थायी आश्रय सुविधा और सेंटर के समग्र सुखद वातावरण को देखकर संतोष हुआ। मेडिकल जांच कक्ष और अन्य सुविधाओं का दौरा करने के बाद रहाटकर ने कहा कि सेंटर के कामकाज की समीक्षा करते हुए, कुछ आवश्यक कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित सुझाव भी दिए गए।
#IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf10May #MaharashtraNews #Mumbai #Politics #Crime #Pune #Thane #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 02:40 IST
Maharashtra: NCW प्रमुख ने वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया; बाबा सिद्दीकी के बॉडीगार्ड को नौकरी से निकाला गया #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf10May #MaharashtraNews #Mumbai #Politics #Crime #Pune #Thane #VaranasiLiveNews
