Lucknow News: नैमिष और वरुण विहार योजना की चार या पांच नवंबर को होगी लॉटरी,
नैमिष और वरुण विहार योजना की चार या पांच नवंबर को होगी लॉटरी,4500 भूखंडों के लिए करीब 32 हजार ने किया आवेदनलॉटरी के बाद खुलेगा दूसरे चरण का पंजीकरण माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों के लिए पंजीकरण मंगलवार को बंद हो गया। दोनों योजनाओं के करीब 4500 भूखंडों के लिए 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच भूखंड आवंटन के लिए चार या पांच नवंबर को लॉटरी डाली जाएगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। योजना का पंजीकरण 24 सितंबर को एक महीने के लिए खोला गया था। उसके बाद तीन दिन का समय और बढ़ाया गया। अब यह समय पूरा हो गया है और लॉटरी की डालने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। लॉटरी के बाद दोनों याेजनाओं में एक-एक हजार भूखंडों का और पंजीकरण खोला जाएगा।
#LucknowNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:02 IST
Lucknow News: नैमिष और वरुण विहार योजना की चार या पांच नवंबर को होगी लॉटरी, #LucknowNews #VaranasiLiveNews
