LPG Crisis: गैस बुक होने के बाद भी डिलीवरी पर्सन मांग रहा है अधिक पैसे? यहां करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
LPG Consumer Complaint Online:खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से देशभर में कई लोगों को LPG गैस सिलिंडर की समस्या का सामना करना पड़ रह है। मगर इस संकट का फायदा कुछ असामाजिक तत्व उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत है कि ऑनलाइन भुगतान या निर्धारित राशि के बावजूद डिलीवरी पर्सन 'सर्विस चार्ज' या 'कमीशन' के नाम पर अतिरिक्त पैसों की मांग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें-LPG Crisis:किन लोगों की बंद हो सकती हैं गैस बुकिंग की सेवाएं ये करेंगे तो फिर मिल सकेगा सिलिंडर गैस एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता को सिर्फ रिफिल रसीद पर अंकित राशि का ही भुगतान करना है। अगर कोई आपसे अधिक पैसे मांगता है, तो यह पूरी तरह गैर-कानूनी है। अगर आपके साथ कोई ऐसी स्थिति सामने आती है तो आप नीचे बताए गए नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सरकार और गैस कंपनियों ने ऐसे मामलों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके तहत शिकायत साबित होने पर डिलीवरी पर्सन की छुट्टी और संबंधित एजेंसी पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
#Utility #International #LpgDeliveryExtraChargeComplaint #GasCylinderOverchargingIndia #LpgConsumerComplaintOnline #GasDeliveryScamIndia #LpgHelplineComplaintProcess #ConsumerRightsLpgIndia #GasAgencyComplaintGuide #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:19 IST
LPG Crisis: गैस बुक होने के बाद भी डिलीवरी पर्सन मांग रहा है अधिक पैसे? यहां करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई #Utility #International #LpgDeliveryExtraChargeComplaint #GasCylinderOverchargingIndia #LpgConsumerComplaintOnline #GasDeliveryScamIndia #LpgHelplineComplaintProcess #ConsumerRightsLpgIndia #GasAgencyComplaintGuide #VaranasiLiveNews
