Bengal: खत्म हुआ वाम के विज्ञापन का सूखा; बंगाल में डेढ़ दशक बाद माकपा के मुखपत्र 'गणशक्ति' को मिला विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के डेढ़ दशक के शासन के अंत के साथ ही राज्य की सियासत में नई बयार बहने लगी है। साल 2011 में राज्य में वामदलों के शासन के अंत के साथ ही बीते डेढ़ दशक से सरकारी विज्ञापन की बाट जोह रहे माकपा के बांग्लाभाषा के मुखपत्र गणशक्ति का लंबे इंतजार पर विराम लगा है। इसके साथ ही सत्ता परिवर्तन के बाद वाम दलों और भाजपा नेताओं की एक-दूसरे की तारीफ राज्य में नई सियासत की नजीर पेश कर रही है। यह भी पढ़ें- PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात शुभेंदु सरकार के शपथ वाले दिन (शनिवार को) पूरे पन्ने का विज्ञापन मिला। भगवा रंग से रंगा और माकपा के मुख पत्र के प्रथम पृष्ठ पर छपा यह विज्ञापन नई सरकार के गठन से संबंधित था। राज्य में 2011 में वाम दलों की 34 साल की सत्ता के अंत के बाद ममता सरकार ने इसे विज्ञापन न देने और सरकारी कार्यालयों में खरीद पर प्रतिबंध के आदेश दिए थे। माकपा ने किया स्वागत राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने नई सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार का फैसला तानाशाही से भरा था। मुख पत्र को विज्ञापन तो दूर इनका सरकारी स्थलों में प्रवेश तक पर प्रतिबंध था। उन्होंने इसे अच्छा संकेत बताते हुए उम्मीद जताई कि नई सरकार इस नीति पर भविष्य में भी कायम रहेगी। भाजपा कर रही बुद्धदेव की तारीफ दूसरी ओर सीएम शुभेंदु अधिकारी समेत राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता माकपा नेताओं की लगातार तारीफ कर रहे हैं। खासतौर से अधिकारी ने माकपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को बार-बार बेहतरीन और पवित्र आत्मा वाला नेता करार दिया। कई नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान वाम मोर्चा के मुखिया बिमान बोस की भी लगातार तारीफ की। यह भी पढ़ें- 'नीच, भ्रामक और घृणित': फर्जी पोस्ट पर फूटा CJI का गुस्सा, कहा- संविधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं रिजू दत्ता तृणमूल से 6 साल के लिए निलंबित तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में अपने प्रवक्ता रिजू दत्ता को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही, पार्टी नेता कोहिनूर मजूमदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मजूमदार पर पार्टी के खिलाफ झूठे, मानहानिकारक और पूर्वाग्रही बयान देने का आरोप है। तृणमूल ने शनिवार को मजूमदार पूछा कि वे अगले 24 घंटों के भीतर वे बताएं कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। रिजू दत्ता ने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा को जीत की बधाई दी थी और अपने घर के बाहर तनाव फैलने पर भाजपा नेताओं से सुरक्षा के लिए संपर्क किया था। अपने निलंबन को उन्होंने सच बोलने का परिणाम बताया। अन्य वीडियो

#IndiaNews #National #WestBengal #SuvenduAdhikari #Cpim #CpimMouthpiece #Tmc #Ganashakti #AdvertisingDrought #AdvertisingInBengal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 02:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bengal: खत्म हुआ वाम के विज्ञापन का सूखा; बंगाल में डेढ़ दशक बाद माकपा के मुखपत्र 'गणशक्ति' को मिला विज्ञापन #IndiaNews #National #WestBengal #SuvenduAdhikari #Cpim #CpimMouthpiece #Tmc #Ganashakti #AdvertisingDrought #AdvertisingInBengal #VaranasiLiveNews