Kullu News: मंगलौर के पास भूस्खलन, घंटों बंद रहा हाईवे-305
कुल्लू। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से जिले में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भूस्खलन से औट-बंजार-आनी हाईवे-305 मंगलौर के पास भूस्खलन से घंटों बाधित रहा। इसमें पार्क की एक थार गाड़ी भी मलबे की चपेट में आ गई। वहीं, घटीगढ़ में पहाड़ी से मलबा गिरने से मणिकर्ण-बरशैणाी सड़क पर सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर भी पर्यटकों का वाहन दलदल में फंस गया और सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों को भी पैदल आरपार होना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीती रात को हुई भारी बारिश से जिले में जगह-जगह भूस्खलन हो गया। ऐसे में हाईवे-305 पर भी मंगलौर से पीछे पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया और हाईवे बंद हो गया। बुधवार सुबह हाईवे पर वाहनों के फंसने के बाद इसकी सूचना एनएच को दी गई। इसके बाद जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया गया। सड़क बहाल होने के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा मणिकर्ण-बरशैणी सड़क भी घटीगढ़ के पास अवरूद्ध हो गई। यह मार्ग पूरी तरह दलदल में तबदील हो गया। दोनों तरफ से पर्यटकों को पैदल ही इस संवदेनशील पॉइंट को पार करना पड़ा। वहीं, कुल्लू-मनाली हाईवे के साथ बजौरा से रामशिला फोरलेन पर जगह-जगह पत्थर गिरे। बारिश से जिले में 16 सड़कों के साथ बिजली के 20 ट्रांसफार्मर जाम हो गए हैं। बिजली बोर्ड इसको बहाल करने में जुटा है। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे को सुबह के समय बहाल कर दिया था।
#LandslideNearMangalore #Highway305ClosedForHours #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 18:46 IST
Kullu News: मंगलौर के पास भूस्खलन, घंटों बंद रहा हाईवे-305 #LandslideNearMangalore #Highway305ClosedForHours #VaranasiLiveNews
