बिहार: आम के पेड़ से लटका मिला तीन बच्चों की मां का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

किशनगंज जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के कठारों गांव के वार्ड संख्या-4 की है, जहां 29 वर्षीय महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान खुशबू सिन्हा, पत्नी राकेश कुमार सिन्हा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन बच्चों की मां थी। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण और एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया। ये भी पढ़ें-बिहार: मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर विवाद, मनकौरा में पथराव और फायरिंग का आरोप, 10 हिरासत में एसडीपीओ ने क्या कहा एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल, पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।

#CityStates #Bihar #Purnea #Muzaffarpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: आम के पेड़ से लटका मिला तीन बच्चों की मां का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप #CityStates #Bihar #Purnea #Muzaffarpur #VaranasiLiveNews