Khabaron Ke Khiladi: बंगाल में बंपर मतदान, विश्लेषकों ने बताया ममता का दबदबा रहेगा बरकरार या बदल रही बयार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई। मतदान प्रतिशत का आंकड़ा करीब 93 तक पहुंच गया। जो पिछले चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी से भी ज्यादा है। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी बंपर वोटिंग पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, पूर्णिमा त्रिपाठी, हर्षवर्धन त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, बिलाल सब्जवारी और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। अवधेश कुमार: भाजपा ने बिहार चुनाव से पहले ही बंगाल के सारे बूथों का आकलन कर लिया था। उस आकलन में मुद्दे भी उभर कर आए थे। उसी वक्त से भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। प्रतीकों की बात करें तो राहुल गांधी ने सिर्फ तीन जगह रैलियां की। तीनों जगहें मुस्लिम बहुल इलाके की हैं। इस बार के चुनाव में पिछले साठ साल की सबसे कम हिंसा हुई है। ये नतीजों पर भी असर डालेगा। नरेंद्र मोदी इस बार पर्सनल अटैक नहीं कर रहे हैं। झालमुड़ी से हुगली नदी तक प्रधानमंत्री का जाना भी बड़ा असर डाल सकता है।
#IndiaNews #National #KhabaronKeKhiladi #WestBengalAssemblyElection2026 #WestBengalElection2026 #TmcVsBjp #TrinamoolCongress #MamataBanerjee #RisingVotingPercentage #WestBengalVotingAnalysis #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 12:07 IST
Khabaron Ke Khiladi: बंगाल में बंपर मतदान, विश्लेषकों ने बताया ममता का दबदबा रहेगा बरकरार या बदल रही बयार #IndiaNews #National #KhabaronKeKhiladi #WestBengalAssemblyElection2026 #WestBengalElection2026 #TmcVsBjp #TrinamoolCongress #MamataBanerjee #RisingVotingPercentage #WestBengalVotingAnalysis #VaranasiLiveNews
