Kanpur: लड़कर मायके गई पत्नी, पति ने जान दी, छह माह पहले किया था प्रेम विवाह

बारादेवी निवासी शिवशंकर गुप्ता के इकलौते बेटे रजत (32) ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। शिवशंकर ने बताया कि बेटा रजत घर के पास ही पान मसाले की दुकान चलाता था। छह माह पहले इलाके में रहने वाली नैना से उसने प्रेम विवाह किया था। बुधवार सुबह रजत से विवाद के बाद उसकी पत्नी नैना मायके चली गई थी। नाराज होकर रजत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 11 बजे घर लौटने पर पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: लड़कर मायके गई पत्नी, पति ने जान दी, छह माह पहले किया था प्रेम विवाह #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews