कानपुर: ड्यूटी एक दिन…वेतन पूरा , पीआरडी जवानों की फर्जी हाजिरी दिखा घोटाला, 3.03 लाख का किया गबन, पढ़ें मामला
कानपुर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की ड्यूटी और उनके भुगतान में बड़े पैमाने पर वित्तीय घोटाला सामने आया है। 35 पीआरडी जवानों की हाजिरी के नाम पर 3.03 लाख डकार लिए गए। उप निदेशक युवा कल्याण शिल्पी पांडेय की जांच में यह घोटाला सामने आया है। उप निदेशक ने तत्कालीन युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल और बाबू वैभव सिंह को दोषी माना। महानिदेशक प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। जिले में 550 पीआरडी जवान हैं। उप निदेशक ने अपने स्तर पर हाजिरी पोर्टल पर 35 पीआरडी जवानों की जांच कराई तो यह खुलासा हुआ है। आरती जायसवाल 10 वर्षों तक जिले में तैनात रही हैं। सभी मामले उन्हीं के कार्यकाल के हैं। पीआरडी जवान के एक दिन की ड्यूटी के नाम पर 15 हजार रुपये तक का भुगतान किया गया तो कहीं पांच-छह दिन की ड्यूटी के बदले 15,500 रुपये तक खाते में भेजे गए। बता दें कि एक पीआरडी जवान को प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये का ही भुगतान किया जाता है।
#CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurPrdScam #DepartmentOfYouthWelfare #KanpurFraud #AartiJaiswalYouthWelfareOfficer #ShilpiPandeyDeputyDirectorOfYouthWelfare #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 04:45 IST
कानपुर: ड्यूटी एक दिन…वेतन पूरा , पीआरडी जवानों की फर्जी हाजिरी दिखा घोटाला, 3.03 लाख का किया गबन, पढ़ें मामला #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurPrdScam #DepartmentOfYouthWelfare #KanpurFraud #AartiJaiswalYouthWelfareOfficer #ShilpiPandeyDeputyDirectorOfYouthWelfare #VaranasiLiveNews
