कानपुर: पहली बार पकड़ा गया एक करोड़ का मेफेड्रोन, रेव पार्टी-रईसजादों को करता था सप्लाई, चौंकाने वाले खुलासे

कानपुर के फजलगंज में पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार को 101 ग्राम मेफेड्रोन के साथ तस्कर लकड़मंडी निवासी हाईस्कूल पास नजमुद्दीन उर्फ शान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शहर में पहली बार यह ड्रग पकड़ा गया जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। तस्कर ड्रग की सप्लाई प्रयागराज में करने जा रहा था। उसे गोविंदनगर पुल के नीचे से पकड़ गया। पुलिस के अनुसार यह ड्रग शहर में पहली बार पकड़ा गया है। इसके पहले शहर में एलएसडी और अमेरिकन गांजा (ओजी) पकड़ा जा चुका है। शातिर एक ग्राम मेफेड्रोन से 50 पुड़िया बनाकर दोगुनी कमाई करता था। तस्कर के कानपुर, दिल्ली और मुंबई के नेटवर्क का पता किया जा रहा है। जल्द ही गिराेह का भंडाफोड़ किया जाएगा। पुलिस के अनुसार इस ड्रग को दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू जैसे बड़े शहरों में म्याऊ-म्याऊ, ड्रोन, एम-कैट, व्हाइट मैजिक, बबलगम जैसे नामों से भी जाना जाता है।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #MephedroneDrugSeizureInKanpur #DrugTraffickers #RavePartyDrugRacket #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 07:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: पहली बार पकड़ा गया एक करोड़ का मेफेड्रोन, रेव पार्टी-रईसजादों को करता था सप्लाई, चौंकाने वाले खुलासे #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #MephedroneDrugSeizureInKanpur #DrugTraffickers #RavePartyDrugRacket #VaranasiLiveNews