कानपुर: गैंगस्टर अजय ठाकुर की पिटाई का मामला, भीड़ जुटने पर साथियों ने की थी फायरिंग, ऑटो मालकिन ने दी तहरीर
कानपुर में हनुमंत विहार के जूही कलां डब्ल्यू ब्लॉक में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसके साथियों को पीटे जाने के मामले में फायरिंग की बात सामने आई है। जिस ई-ऑटो में टक्कर मारी गई उसकी मालकिन सुमन ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। बताया कि जब लोगों ने स्कॉर्पियो को घेरा तो उसमें सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। किसी तरह सभी को काबू में किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि रविवार रात बस्ती में एक युवक का पीछा करते हुए काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आई। उसमें एक राजनीतिक पार्टी का झंडा और विधायक लिखा हुआ था। कार में छह लोग सवार थे। सभी युवक को कार के अंदर खींच कर मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर भीड़ जुटने लगी तो कार सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurGangsterAjayThakur #AerialFiringInKanpur #History-sheeterAtBarraPoliceStation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 11:55 IST
कानपुर: गैंगस्टर अजय ठाकुर की पिटाई का मामला, भीड़ जुटने पर साथियों ने की थी फायरिंग, ऑटो मालकिन ने दी तहरीर #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurGangsterAjayThakur #AerialFiringInKanpur #History-sheeterAtBarraPoliceStation #VaranasiLiveNews
