Kannauj: मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण-हत्या के मामले में था फरार, पैर में लगी गोली, भर्ती
कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में वर्ष 2022 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह फर्रुखाबाद रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा (31) पुत्र रघुवीर निवासी मनिकापुर थाना छिबरामऊ के रूप में हुई है।
#CityStates #Kannauj #Kanpur #KannaujNews #KannaujCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 06:22 IST
Kannauj: मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण-हत्या के मामले में था फरार, पैर में लगी गोली, भर्ती #CityStates #Kannauj #Kanpur #KannaujNews #KannaujCrimeNews #VaranasiLiveNews
