Shahjahanpur News: राष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव में शामिल हुईं काजल

शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी उत्तर प्रदेश की राज्य समन्वयक काजल यादव ने भुवनेश्वर, ओडिशा में किट यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव में शामिल होकर यूपी का मान बढ़ाया। काजल ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बरेली, चंदौली, लखीमपुर, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, देवरिया समेत दस जिलों के प्रतिभाशाली युवाओं को इस राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। यहां सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य देशभर के युवाओं को नेतृत्व, शिक्षा, सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और मानवता के प्रति जागरूक करना था। संवाद

#KajalAttendsNationalYouthConclave #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: राष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव में शामिल हुईं काजल #KajalAttendsNationalYouthConclave #VaranasiLiveNews