ट्रंप की धमकी के बाद पावर प्लांट के पास ईरानी संगीतकार ने दी प्रस्तुति, वायरल हो रहा वीडियो; देखें
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी दी है। इस बीच ईरानी संगीतकार अली घमसारि ने दमावंद पावर प्लांट के सामने एक चटाई पर बैठकर 'तार' वादन प्रस्तुत किया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में क्या है वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घमसारि एक पारंपरिक चटाई पर बैठे हुए हैं। वह 'तार' बजाने में खोए हुए हैं। उनके पीछे दमावंद पावर प्लांट नजर आ रहा है। इस वीडियो पर कई यूजर्स मिलेजुले कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि संगीतकार का यह कदम जोखिमभरा है। वहीं कुछ लोगों ने उनके कदम को सही बताया है। Iranian Musician, Ali Ghasmari plays next to a power plant, as Trump threatens Iran with war crimes including destroying power plants. pic.twitter.com/QIPnAPNiKv — Iran Embassy in Thailand ☫ (@IranInThailand) April 7, 2026
#Bollywood #Entertainment #National #Iran #ईरान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 09:18 IST
ट्रंप की धमकी के बाद पावर प्लांट के पास ईरानी संगीतकार ने दी प्रस्तुति, वायरल हो रहा वीडियो; देखें #Bollywood #Entertainment #National #Iran #ईरान #VaranasiLiveNews
