होर्मुज संकट गहराया: ईरान ने EU की आलोचना की, बिना शर्त ट्रांजिट को बताया कल्पना; वैश्विक व्यापार पर खतरा
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और यूरोपीय संघ के बीच तीखी बयानबाजी सामने आई है। ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि बिना शर्त ट्रांजिट पासेज अब एक कल्पना मात्र रह गया है, जो अमेरिका और इस्राइल की सैन्य आक्रामकता के बाद खत्म हो चुका है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने यूरोपीय संघ पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देकर दूसरों को नसीहत देने वाला यूरोप खुद उसका पालन नहीं करता। EU पर पाखंड का आरोप, अंतरराष्ट्रीय कानून पर उठाए सवाल बघाई ने यूरोपीय संघ की आलोचना करते हुए कहा कि वह चुनिंदा तरीके से अंतरराष्ट्रीय कानून का इस्तेमाल करता है। उनका यह बयान EU की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास के उस बयान के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खुला रखने की बात कही थी। ईरान ने स्पष्ट किया कि एक तटीय देश होने के नाते उसे अपने क्षेत्रीय जल में सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है।
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 05:05 IST
होर्मुज संकट गहराया: ईरान ने EU की आलोचना की, बिना शर्त ट्रांजिट को बताया कल्पना; वैश्विक व्यापार पर खतरा #World #International #VaranasiLiveNews
