आईपीएल टिकट के नाम पर ठगी शुरू: रायपुर में मैचों को लेकर फर्जी वेबसाइट्स एक्टिव, क्रिकेट फैंस रहें सतर्क

नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। 10 और 13 मई को खेले जाने वाले मैचों के टिकट खरीदने की होड़ के बीच अब ऑनलाइन ठगी का मामला भी सामने आने लगा है। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ स्कैमर्स आईपीएल टिकट बुकिंग के नाम पर नकली वेबसाइट और लिंक सोशल मीडिया व इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट की कीमतें सामान्य से कई गुना ज्यादा बताई जा रही हैं। कुछ मामलों में लोगों से 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की रकम वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मामले पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने भी चेतावनी जारी की है। संघ ने साफ कहा है कि अभी तक टिकट बिक्री के लिए कोई आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में इंटरनेट या सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें। संघ ने क्रिकेट फैंस से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर ऑनलाइन पेमेंट करने से बैंक खाते और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। प्रशासन और क्रिकेट संघ ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम देते हैं।

#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #IplTicketScamRaipur #FakeIplTicketWebsite #RaipurIplMatchNews #Ipl2026Raipur #OnlineFraudIplTicket #CscsWarning #ChhattisgarhCricketNews #FakeTicketBookingScam #IplTicketFraudHindiNews #NavaRaipurIplMatch #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 10:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईपीएल टिकट के नाम पर ठगी शुरू: रायपुर में मैचों को लेकर फर्जी वेबसाइट्स एक्टिव, क्रिकेट फैंस रहें सतर्क #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #IplTicketScamRaipur #FakeIplTicketWebsite #RaipurIplMatchNews #Ipl2026Raipur #OnlineFraudIplTicket #CscsWarning #ChhattisgarhCricketNews #FakeTicketBookingScam #IplTicketFraudHindiNews #NavaRaipurIplMatch #VaranasiLiveNews