बिहार में जेलों पर आधी रात से सुबह तक सघन छापामारी: दरभंगा, सहरसा और हाजीपुर मंडल कारा में मची अफरातफरी

दरभंगा में बीती रात करीब 12 बजे मंडल कारा में अचानक छापामारी से हड़कंप मच गया। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में करीब 169 अधिकारियों और पुलिस बल की टीम ने जेल परिसर में प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग दो से तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में सभी वार्डों और बैरकों की गहन जांच की गई। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जेल अधीक्षक स्नेहलता ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कैदियों के पास से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। प्रशासनिक सक्रियता और हालिया घटनाओं का संदर्भ बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ी है और अधिकारी अपने-अपने जिलों में किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सतर्क हैं। हाल के दिनों में प्रेम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई 2 करोड़ की लूट की घटना, जिसकी साजिश दलसिंहसराय जेल में बंद अपराधियों द्वारा रचे जाने की बात सामने आई थी, ने भी इस तरह की कार्रवाई को और महत्वपूर्ण बना दिया है। दरभंगा मंडल कारा में भी एक दर्जन से अधिक कुख्यात अपराधियों के बंद होने की जानकारी दी गई है।

#CityStates #Crime #Darbhanga #Kosi #Muzaffarpur #Bihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 09:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार में जेलों पर आधी रात से सुबह तक सघन छापामारी: दरभंगा, सहरसा और हाजीपुर मंडल कारा में मची अफरातफरी #CityStates #Crime #Darbhanga #Kosi #Muzaffarpur #Bihar #VaranasiLiveNews