Mandi News: आग से बचाव के बारे में दी जानकारी

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में शनिवार को आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों जैसे भूकंप, आग या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करना रहा। यह मॉक ड्रिल अग्निशमन विभाग की ओर से की गई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल में 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आग से बचाने के लिए महत्वपूर्ण उपाय बताए। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अंजु शर्मा, डॉ. कविता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद

#InformationAboutFireSafety #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: आग से बचाव के बारे में दी जानकारी #InformationAboutFireSafety #VaranasiLiveNews