लुढ़का पाराः प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर बना इंदौर, देखिए कल का मौसम कैसा रहेगा?
इंदौर शहर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात शहर में इस सीजन की सबसे सर्द रात के रूप में दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे लुढ़ककर 11.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई इस गिरावट के साथ ही इंदौर पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। प्रदेश में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गुरुवार को दिन का तापमान 31.6 रहा। वहीं गुरुवार रात में पारा 11.6 दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी अलसुबह तेज ठंड रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की धुंध भी नजर आई। उत्तर-पूर्वी हवाओं के असर से बढ़ी ठिठुरन मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण इंदौर में रात के तापमान में गिरावट आ रही है और ठंडक बढ़ रही है। वहीं, गुरुवार की सुबह शहर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे सुबह के समय भी ठंडक का अहसास बना रहा। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री अधिक रहा। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज आने वाले दिनों के मौसम को लेकर विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक शहर के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रहेगी। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 05:52 IST
लुढ़का पाराः प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर बना इंदौर, देखिए कल का मौसम कैसा रहेगा? #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews
