हंगरी चुनाव: पीएम विक्टर ओर्बन को बड़ा झटका, 16 साल बाद गंवाई सत्ता; ट्रंप के माने जाते हैं करीबी

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने रविवार को चुनाव परिणाम जारी होने के बाद हार स्वीकार की। उन्होंने इन चुनाव परिणामों को 'तकलीफदेह' बताया। इस हार के साथ उनका 16 साल का शासन समाप्त हो गया। ऑर्बन को दक्षिणपंथी राजनीति का मजबूत चेहरा माना जाता है और वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी माने जाते थे। ऑर्बन ने बुडापेस्ट में समर्थकों से कहा, मैंने विजयी पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने आगे कहा, हम विपक्ष में रहकर ही हंगरी की सेवा करते रहेंगे। प्रारंभिक आधिकारिक नतीजों के अनुसार विपक्षी नेता पीटर माग्यार की पार्टी चुनाव में भारी बढ़त बना रही है।

#World #International #Hungary #ViktorOrban #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हंगरी चुनाव: पीएम विक्टर ओर्बन को बड़ा झटका, 16 साल बाद गंवाई सत्ता; ट्रंप के माने जाते हैं करीबी #World #International #Hungary #ViktorOrban #VaranasiLiveNews