Kaithal News: निरंकारी सत्संग भवन मनाया मानव एकता दिवस

गुहला-चीका। खरौदी रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, चीका में रविवार को साप्ताहिक सत्संग के दौरान मानव एकता दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यह दिवस सतगुरु माता सुदीक्षा के आदेशानुसार बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं ने भाग लिया।जोनल इंचार्ज सतीश हंस ने कहा कि बाबा गुरबचन सिंह ने मानव एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में ही हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बाबा गुरबचन सिंह केवल एक सेवादार ही नहीं, बल्कि एक कुशल ऑटोमोबाइल इंजीनियर भी थे। देश में पेट्रोल की कमी के समय उन्होंने मिशन की गाड़ियों को अपनी वर्कशॉप में डीजल में परिवर्तित कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान संत की शिक्षाओं को अपनाकर ही मानव एकता का वास्तविक उद्देश्य पूरा किया जा सकता है।निरंकारी मिशन के प्रेस प्रवक्ता बलदेव सिंह ने कहा कि मानव एकता ही मिशन की पहचान है और ब्रह्मज्ञान के माध्यम से इसे स्थापित करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को सीवन में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद

#HumanUnityDayCelebratedAtNirankariSatsangBhawan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: निरंकारी सत्संग भवन मनाया मानव एकता दिवस #HumanUnityDayCelebratedAtNirankariSatsangBhawan #VaranasiLiveNews