Una News: एचआरटीसी ने नालागढ़, बद्दी के आधे रूट किए डायवर्ट
ऊना। सरकार के टोल टैक्स विवाद के बीच पंजाब में हिमाचल की सीमा पर किए जा रहे चक्का जाम का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम पर भी खासा पड़ता दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय से प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ के लिए चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की आधी बसों को रद्द करना पड़ा है जबकि अब हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा डाइवर्ट रूट के जरिये नालागढ़, बद्दी के लिए बसें चलाने का फैसला लिया गया है। इसका असर यह रहेगा कि जहां ऊना जिला मुख्यालय से बद्दी के लिए 137 रुपये किराया लगता है। वहीं अब डायवर्ट रूट पर यही किराया 360 रुपये के पास जा पहुंचा है, जिसके चलते यात्री भी एचआरटीसी से खासे खफा नजर आ रहे हैं। आईएसबीटी ऊना से बद्दी, नालागढ़ जाने वाले यात्रियों ने बताया कि काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें डायवर्ट रूट पर जाने वाली बस में यात्रा के लिए कहा जा रहा है। उधर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि पंजाब में चल रहे चक्का जाम के कारण बद्दी, नालागढ़ रूट पर चलने वाले पांच बसों के रूट बंद रखने पड़े हैं जबकि दिन में और निर्धारित रूट को अब डायवर्ट करते हुए हिमाचल के ही भीतरी क्षेत्र से होते हुए, बद्दी नालागढ़ तक भेजा जाएगा।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 23:49 IST
Una News: एचआरटीसी ने नालागढ़, बद्दी के आधे रूट किए डायवर्ट #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
