Una News: बिना विशेषज्ञ कैसे होगी किसानों की आय दोगुनी
ऊना । किसानों और बागवानों की आय को दोगुना करने को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे जिला बागवानी विभाग से एक विषयवाद विशेषज्ञ (एसएमएस) को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया और दूसरे एसएमएस का तबादला कर दिया है। ऐसे में 67 प्रतिशत स्टाफ की कमी से जूझ रहा जिला बागवानी विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। विभाग ने मुख्यालय में सेवाएं दे रही एसएमएस डॉ. पूजा सैणी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निदेशालय विस्तार में संयुक्त निदेशक (विस्तार) के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। विभाग अभी उन्हें रिलीव करने की प्रक्रिया पूरा करने में जुटा था कि प्रदेश सरकार ने ऊना ब्लॉक में तैनात एक अन्य एसएमएस रिधिमा शर्मा का तबादला कर दिया है। इस एसएमएस के पास ऊना के अलावा बंगाणा और हरोली ब्लॉक का भी अतिरिक्त कार्यभार था। अंब और गगरेट ब्लॉक में न अधिकारी न कर्मचारी वर्तमान में जिला बागवानी विभाग के मुख्यालय में ही 21 में से 12 पद लंबे समय से खाली हैं। जिला में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वीकृत 66 पदों में से 44 पद रिक्त पड़े है । जिला बागवानी विभाग के ब्लॉक अंब और गगरेट में न कोई अधिकारी तैनात है और न ही कर्मचारी। ऊना ब्लॉक में पांच स्वीकृत पदों में केवल एक, हरोली ब्लॉक में स्वीकृत पांच में तीन पद रिक्त, बंगाणा में पांच में से दो पद रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा अंब और गगरेट ब्लॉक में छह स्वीकृत पदों में से एक भी पद नहीं भरा गया है। किसानों और बागवानों को की बढ़ी दिक्कतेंबागवानी विभाग में स्टाफ की कमी के कारण किसानों और बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रहीं। कई बार उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भी बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। अगर जल्द ही स्टाफ की भर्ती नहीं की गई तो बागवानी क्षेत्र में सरकार की योजनाएं पूरी तरह पटरी से उतर सकती हैं।स्टाफ की कमी के बारे में बागवानी मंत्री को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द ही स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी।-डॉ. केके भारद्वाज उपनिदेशक बागवानी विभाग ऊना
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 23:47 IST
Una News: बिना विशेषज्ञ कैसे होगी किसानों की आय दोगुनी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
