Kullu News: ईस्टर एग पेंटिंग में हिमांशु, सेजल प्रथम
ईस्टर-डे पर नर्सिंग कॉलेज में करवाईं प्रतियोगिताएं संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू में शनिवार को ईस्टर-डे पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसके अलावा कार्यक्रम में फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा। ईस्टर एग पेंटिंग में हिमांशु और सेजल ने पहला, दीक्षा एवं सुनाक्षी ने दूसरे, शबनम एवं रोहिना तीसरे स्थान पर रहीं। बास्केट डेकोरेशन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर लवली एवं मनीषा, पायल एवं पम्मी दूसरे, सानिया एवं अंजलि तीसरे, क्राउन मेकिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी एवं यांगजोम पहले, अक्षिता एवं ममता दूसरे, लवली एवं मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता में दीया एवं तरना तीसरे, मनजीता एवं शिवानी दूसरे और वंशिका एवं तनिया तीसरे स्थान पर रहीं।
#Himanshu #SejalFirstInEasterEggPainting #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 17:17 IST
Kullu News: ईस्टर एग पेंटिंग में हिमांशु, सेजल प्रथम #Himanshu #SejalFirstInEasterEggPainting #VaranasiLiveNews
