Himachal News: सुकेती खड्ड में अवैध खनन पर रोक, हाईकोर्ट ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले की सुकेती खड्ड में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए मंडी जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की सचिव को व्यक्तिगत रूप से मौके का दौरा कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही खनन विभाग के स्थानीय अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान सचिव के साथ मौजूद रहेंगे।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #SuketiKhadIllegalMining #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 17:33 IST
Himachal News: सुकेती खड्ड में अवैध खनन पर रोक, हाईकोर्ट ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #SuketiKhadIllegalMining #VaranasiLiveNews
