Una News: निगम की बसों में महिलाओं के लिए हिम बस सेवा शुरू

ऊना। स्थान : आईएसबीटी ऊना, समय : सुबह 11:45 बजे। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने एक अप्रैल से महिलाओं के लिए किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने की योजना लागू कर दी है। बुधवार सुबह ऊना बस स्टैंड पर सवारियों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन हुआ। इस दौरान टिकट काउंटर पर भी भीड़ लगी रही। इस दौरान महिलाओं ने हिम बस कार्ड का लाभ उठाया। सरकार से इस फैसले को महिलाओं ने सराहा। इस दौरान चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी बस में बैठी महिलाओं ने बताया कि एक अप्रैल से हिम बस कार्ड की सुविधा शुरू हो गई है। महिलाओं के लिए शुरू की गई हिम बस सेवा को पहले ही दिन अच्छा उत्साह देखने को मिला। निगम की ओर से महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जिसका लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बसों में सफर करती नजर आईं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रोजमर्रा के खर्च में राहत मिलेगी। इसके अलावा निगम कर्मचारियों ने बस अड्डों पर पहुंचकर महिलाओं को कार्ड बनाने की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी भी दी।ऊना जिला में 2480 लाभार्थियों ने अब तक हिम बस कार्ड बनाए हैं और प्रक्रिया जारी है। रोजाना 60 से अधिक लोग अभी भी कार्ड बनाने के लिए बस अड्डा के कार्यालय में पहुंच रहे हैं। टकारला से दीक्षा ठाकुर का कहना है कि सरकार ने महिलाओं के लिए बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इससे हम बहुत खुश हैं। इससे कामकाज के सिलसिले से बसों में सफर करने वाली महिलाओं को राहत मिली है। बंगाणा की सोनिया राणा ने बताया कि हिम बस कार्ड के तहत महिलाओं को मिलने वाले छूट सराहनीय है। यह सुविधा हिमाचल के क्षेत्र में लागू होती है। इसे हिमाचल के बाहर अन्य राज्यों के लिए भी लागू करना चाहिए।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 23:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: निगम की बसों में महिलाओं के लिए हिम बस सेवा शुरू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews