Chandigarh-Haryana News: हरियाणा बनेगा आईटी, गेमिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स का वैश्विक केंद्र

फोटो - - नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को मिलेगा बढ़ावाअमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम), आईटी, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी-एक्सआर) सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके लिए नई औद्योगिक नीति तैयार की जा रही है जिससे बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को नई दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ बैठक में इस नीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपनी मजबूत कनेक्टिविटी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग अनुकूल माहौल के कारण वैश्विक कंपनियों के लिए आकर्षक निवेश केंद्र बन सकता है।नई नीति में कंपनियों को कैपिटल सब्सिडी, टैक्स लाभ, कौशल विकास सहायता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे कई प्रोत्साहन दिए जाएंगे। उद्योग प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट केंद्र, ग्लोबल वेयरहाउस और स्टार्टअप सपोर्ट को मजबूत किया जाए। माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिनिधियों ने स्कूलों, आईटीआई और कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि युवा नई तकनीकों में दक्ष बन सकें। साथ ही ई-स्पोर्ट्स और क्रिएटिव इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। सरकार पिंजौर में वेडिंग सिटी विकसित करने और फार्मा, मेडिकल व ई-वेस्ट सेक्टर में भी निवेश बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इस नीति से हरियाणा को तकनीक और निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है। बैठक में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे।

#HaryanaToBecomeAGlobalHubForIT #Gaming #AndElectronics #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: हरियाणा बनेगा आईटी, गेमिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स का वैश्विक केंद्र #HaryanaToBecomeAGlobalHubForIT #Gaming #AndElectronics #VaranasiLiveNews