Hanuman Janmotsav Bhog Recipe: बजरंगबली को खुश करने का आसान तरीका, जन्मोत्सव पर ये भोग जरूर बनाएं!
hanuman ji ka priya bhog kaun sa hai: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी को उनके प्रिय भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से चढ़ाया गया प्रसाद बजरंगबली को शीघ्र प्रसन्न करता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बजरंगबली जी को बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, चना-गुड़, तुलसी पत्ता और सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। ये भोग उनकी प्रिय वस्तुओं में शामिल हैं और इन्हेंचढ़ाने से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है। आप घर पर भी रामभक्त हनुमान के लिए भोग बनाकर अर्पित कर सकते हैं।इस खास दिन पर घर में बने प्रसाद का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं बजरंगबली के प्रिय भोग और उनकी आसान रेसिपी। बूंदी के लड्डू उनके सबसे प्रिय भोग में से एक बूंदी का लड्डू है। बूंदी लड्डू को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यहां बताई जा रही रेसिपी से प्रसाद बनाएं, इसका स्वाद बाजार से लाए लड्डूओं से भी बेहतर हो सकता है। यहां बताई जा रही सामग्री और विधि नोट कर लें। लड्डू बनाने के लिएसामग्री बेसन1 कप चीनी 1 कप इलायची पाउडर घी बूंदी का लड्डू बनाने का तरीका बेसन में पानी मिलाकरघोल बना लें। घोल बहुत अधिक गाढ़ा या बहुत पतला न बनाएं। अब एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें। छन्नी की मदद से बेसन का घोल गर्म तेल में गिराएं। और बेसन के घोल सेबूंदी तल लें। दूसरी तरफचीनी की चाशनी तैयार करें। डेढ़ कप चीनी में 3/4 कप पानी मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं गाढ़ा होने तक पकाएं।दो उंगलियों के बीच चिपचिपापन आने पर चाशनी तैयार है। अब चाशनी में बूंदी को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। हल्का ठंडा हो जाए तो इसी बूंदी के लड्डू बना लें। कुछ देर इन्हें सेट होने के लिए रख दें।
#Food #National #HanumanJanmotsav2026 #HanumanJayanti2026 #HanumanBhog #Recipe #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 11:24 IST
Hanuman Janmotsav Bhog Recipe: बजरंगबली को खुश करने का आसान तरीका, जन्मोत्सव पर ये भोग जरूर बनाएं! #Food #National #HanumanJanmotsav2026 #HanumanJayanti2026 #HanumanBhog #Recipe #VaranasiLiveNews
