हिमाचल: सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में कार्यरत महिला गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों से लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला जिले में एक बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है। उसके खिलाफ सदर थाना हमीरपुर में वर्ष 2025 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ रामपुर, हमीरपुर और झंडूता की अदालतों से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया। महिला पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। सरकारी नौकरी दिलाने का दिया भरोसा मामले में एक युवक ने महिला पर ठगी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा अन्य लोगों की शिकायतें भी पुलिस को मिली हैं। आरोपी महिला हमीरपुर जिले के एक क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि वह बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लेती थी। बताया जा रहा है कि महिला ने हमीरपुर के अलावा पालमपुर और रामपुर क्षेत्र में भी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जब नौकरी नहीं मिली और पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो कथित तौर पर उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा।
#CityStates #Hamirpur(himachal) #Shimla #HimachalPradesh #HamirpurNews #GovernmentJobFraud #20LakhFraud #WomanArrested #HimachalPradeshCrimeNews #JobScam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 07:20 IST
हिमाचल: सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में कार्यरत महिला गिरफ्तार; जानें पूरा मामला #CityStates #Hamirpur(himachal) #Shimla #HimachalPradesh #HamirpurNews #GovernmentJobFraud #20LakhFraud #WomanArrested #HimachalPradeshCrimeNews #JobScam #VaranasiLiveNews
