Rishikesh News: एआरटीओ कार्यालय में तीन काउंटरों पर बनेंगे ग्रीन कार्ड
एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा के लिए तीन काउंटरों पर ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर दी गई है। चारधाम यात्रा के लिए दूसरे जिलों से भी कर्मचारी भी आएंगे। जल्द ही उनकी ड्यूटी भी लगाई जाएगी।परिवहन विभाग की ओर से पहले ग्रीन कार्ड बनाने की तारीख 23 मार्च तय की गई थी लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते परिवहन विभाग की ओर से तारीख तय नहीं की गई है। एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड आठ नंबर काउंटर पर बनेंगें। इस काउंटर के अंदर कमरे में तीन अन्य काउंटर बनाए गए हैं।एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। एआरटीओ कार्यालय परिसर में आठ नंबर काउंटर के अंदर तीन काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा की ड्यूटी में जल्द ही अन्य जनपदों से भी कर्मचारी पहुंच जाएंगे। कर्मचारियों के आने के बाद उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने के दौरान सड़क पर जाम न लगे के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा।
#GreenCardsWillBeMadeAtThreeCounters. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 03:10 IST
Rishikesh News: एआरटीओ कार्यालय में तीन काउंटरों पर बनेंगे ग्रीन कार्ड #GreenCardsWillBeMadeAtThreeCounters. #VaranasiLiveNews
