Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग से जला सामान, बिल्डिंग भी गिरी
सनौली। बापौली क्षेत्र के डाडौला गांव स्थित गुप्ता इंटरनेशनल स्पीनिंग मिल में बुधवार देर रात साढ़े 10 बजे आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सात टीमों ने करीब 10 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने से मिल में रखीं मशीनें, कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी के मालिक वंश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका डाडौला गांव के पास मिल है। जहां धागा तैयार होता है। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। दमकल विभाग की पानीपत, समालखा, मतलौडा, घरौंडा की सात टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सभी टीम आग बुझाने के लिए 10 घंटे तक जुटी रहीं। आग बुझाने के लिए प्रत्येक गाड़ी को 10 से 12 चक्कर लगाने पड़े। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से फैक्टरी की टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, तैयार और कच्चा माल भी खाक हो गया। हालांकि, आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फैक्टरी के मालिक वंश गुप्ता ने बताया कि अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही पता चला चलेगा की कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की है। ब्यूरो फैक्टरीमेंलगीआग।संवाद- फोटो : samvad
#GoodsBurnedInAFireAtATextileFactory #CausingTheBuildingToCollapse. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 03:11 IST
Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग से जला सामान, बिल्डिंग भी गिरी #GoodsBurnedInAFireAtATextileFactory #CausingTheBuildingToCollapse. #VaranasiLiveNews
