US: ब्राजील के पूर्व खुफिया प्रमुख को ICE ने किया गिरफ्तार, निर्वासित करने की तैयारी

ब्राजील की खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख एलेक्जेंड्रे रामागेम को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने उन्हें पकड़ा है। ब्राजील के सीनेटर जॉर्ज सेफ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। रामागेम ब्राजील में सांसद भी रह चुके हैं। सितंबर में उन्हें 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2023 में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों के साथ मिलकर तख्तापलट की कोशिश की थी। ब्राजील की संघीय पुलिस के अनुसार, सजा शुरू होने से पहले ही वह देश छोड़कर भाग गए थे। सीनेटर जॉर्ज सेफ ने बताया कि उन्होंने ब्रासीलिया में अमेरिकी दूतावास को सूचित किया है। उन्होंने मांग की है कि रामागेम को हिरासत में न रखा जाए क्योंकि उनके देश में उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सेफ ने रामागेम और उनके परिवार के लिए अमेरिका से राजनीतिक शरण देने की अपील की है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि रामागेम को किस आधार पर पकड़ा गया। ये भी पढ़ें:आपूर्ति में देरी:हथियारों के लिए अमेरिका से मुंह मोड़ने लगे खाड़ी देश; दक्षिण कोरिया से बढ़ा रहे नजदीकी आईसीई के ऑनलाइन डेटाबेस में भी रामागेम का नाम हिरासत में लिए गए लोगों की सूची में दिख रहा है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि उन्हें किस जगह रखा गया है। सीनेटर सेफ का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, उनके बेटों और सहयोगियों के खिलाफ जो राजनीतिक कार्रवाई चल रही है, अब उसका असर विदेशी धरती पर भी दिख रहा है। दिसंबर में रामागेम की संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गई थी। इससे पहले सोमवार को ब्राजील की संघीय पुलिस ने एक बयान जारी किया था। पुलिस ने बताया कि ऑरलैंडो में देश की न्याय व्यवस्था से भागा हुआ एक अपराधी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीधे तौर पर रामागेम का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह जरूर बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को उन्हीं तीन आरोपों में सजा मिली है जो रामागेम पर लगे थे। फिलहाल अमेरिकी एजेंसी आईसीई और रामागेम के वकील ने इस मामले पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। अन्य वीडियो-

#World #International #BrazilIntelligenceChief #IceArrest #UsDetention #JairBolsonaroAlly #CoupAttemptBrazil #PoliticalAsylumUs #BrazilianPolitics #IceCustody #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US: ब्राजील के पूर्व खुफिया प्रमुख को ICE ने किया गिरफ्तार, निर्वासित करने की तैयारी #World #International #BrazilIntelligenceChief #IceArrest #UsDetention #JairBolsonaroAlly #CoupAttemptBrazil #PoliticalAsylumUs #BrazilianPolitics #IceCustody #VaranasiLiveNews