Yamuna Nagar News: चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में आग, महिला समेत तीन झुलसे
यमुनानगर। चिट्टा मंदिर चौक पर बुधवार शाम गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पाइपलाइन पर काम कर रहे दो कर्मचारी और पास के घर में रहने वाली एक महिला झुलस गई। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से झुलसी 64 वर्षीय सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि अंकित और ललित का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग से महिला की कपड़े प्रेस करने की दुकान और साथ लगती इलेक्ट्रिशियन की दुकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इस दाैरान सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने इधर-उधर दौड़कर अपनी जान बचाई।शहर में इन दिनों गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। बुधवार शाम चिट्टा मंदिर चौक पर पाइपलाइन पर काम के दौरान अचानक गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान पाइप फटने के साथ आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए घटनास्थल से दूर हटने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से दूर हटाया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न आए।प्रत्यक्षदर्शी कमल चानी ने बताया कि पाइप लाइन का काम चल रहा था। इसी दौरान धमाके के साथ आग लग गई। आग में उसके दोस्त की मां सुनीता देवी बुरी तरह झुलस गईं। उसने लोगों की मदद से दोस्त की मां को आग से बचाया और अस्पताल पहुंचाया। कमल ने बताया कि उसके दोस्त मोहित की वहां पर इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। उसी दुकान में मोहित की मम्मी कपड़े भी प्रेस करती थीं। आग से उनकी दुकान भी पूरी तरह चल गए है। वहीं, उनके साथ लगती एक बुटिक भी जलकर राख हो गया है। बुटिक में काफी कपड़े थे। गनीमत रही कि उस समय बुटिक में कोई नहीं था। संवाद-----पाइप फटने के साथ लगी आग, कर्मचारी चपेट में आएसहारनपुर निवासी नीरज ने बताया कि वह अंकित और ललित कुमार के साथ गैस पाइपलाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान गैस की लीकेज के साथ पाइप फट गया और आग लग गई। आग की चपेट में आने से अंकित और ललित झुलस गए। वहीं, पास में स्थित शीतला माता मंदिर के नजदीक रहने वाली 64 वर्षीय सुनीता भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सुनीता की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।थाना शहर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। घटना में दो दुकानों में आग लगने और लोगों के झुलसने की सूचना है। महिला को पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।---------वर्जनचिट्टा मंदिर के पास आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई थी। आधे घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग गैस पाइप लाइन में लगी थी। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके लिए जांच की जा रही है।कपिल कुमार, जिला फायर अधिकारी।----------- चिट्टामंदिरचौकपरगैसपाइपलाइनसेउठती आग की लपटे।संवाद
#FireInGasPipelineAtChittaMandirChowk;ThreePeople #IncludingAWoman #SustainBurns #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 03:24 IST
Yamuna Nagar News: चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में आग, महिला समेत तीन झुलसे #FireInGasPipelineAtChittaMandirChowk;ThreePeople #IncludingAWoman #SustainBurns #VaranasiLiveNews
