Agra News: मनोना मामले में 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव मनोना में रविवार की देर रात को गांव में आई बरात के दौरान दो पक्षों में गाली गलौज के साथ विवाद मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने मामले में पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस बल गांव पहुंच गया और जानकारी ली। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को पुलिस ने प्रथम पक्ष के मनोना निवासी आकाश पुत्र लाखन सिंह की तहरीर पर 11 नामजद प्रबल प्रताप, अतुल, हरेंद्र, भूपेंद्र ,उदयवीर, तपेंद्र, मानसिंह, प्रदीप, विवेक, बादाम, सुरेश को नामजद किया है। मारने का प्रयास सहित तोड़फोड़ दंगा मारपीट आदि भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#FIRRegisteredAgainst11PeopleInManonaCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 22:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: मनोना मामले में 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainst11PeopleInManonaCase #VaranasiLiveNews