Noida News: नामी कंपनी के नकली उत्पाद बेचने पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी दादरी। रेलवे रोड के समीप एक गोदाम में हैवेल्स के नाम से नकली वायर व अन्य उत्पादों को बेचने पर एक दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। कंपनी मैनेजर ने पुलिस के साथ छापा मारकर सामान बरामद किया। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ईस्ट दिल्ली के शाहदरा निवासी आलोक कुमार व गाजियाबाद निवासी जितेंद्र शुक्ला को सूचना मिली कि कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं। इसके बाद 23 अप्रैल को पुलिस टीम लेकर जॉन ट्रेडर्स इलेक्ट्रिकल गोदाम पहुंची, जहां नई आबादी निवासी जीशान बैठा। वह नकली सामान को खरीदता और बेचता है। जांच के दौरान 525 बंडल इलेक्ट्रिक वायर, 55 पीस एमसीबी, 55 पीस चैको स्टीकर, 363 पैकिंग बॉक्स जिन पर हैवेल्स कंपनी का नाम लिखा था आदि बरामद हुए। पुलिस ने नकली सामान को जब्त कर लिया है। कंपनी के आलोक कुमार ने जीशान के खिलाफ प्राथमिक कराई है।

#FIRLodgedForSellingFakeProductsOfARenownedCompany #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: नामी कंपनी के नकली उत्पाद बेचने पर प्राथमिकी #FIRLodgedForSellingFakeProductsOfARenownedCompany #VaranasiLiveNews