Balrampur News: बाघ के हमले में किसान की मौत, तेंदुए ने हमला करके दो लोगों को किया जख्मी; ग्रामीणों में दहशत

यूपी के बलरामपुर में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग घटनाओं में पचपेड़वा क्षेत्र में बाघ के हमले से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, महराजगंज तराई में तेंदुए ने किसान और एक राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुबौलिया के मजरा रेहरा चौकी निवासी हरिकांत यादव (42) शुक्रवार सुबह भैंस चराने जंगल की ओर गए थे। कुछ देर बाद जंगल की ओर से शोर सुनाई दिया। मृतक के बेटे सुजीत के अनुसार, आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक जंगली जानवर हमला कर चुका था और जंगल की ओर भाग गया।

#CityStates #Balrampur #Lucknow #UttarPradesh #BalrampurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 16:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur News: बाघ के हमले में किसान की मौत, तेंदुए ने हमला करके दो लोगों को किया जख्मी; ग्रामीणों में दहशत #CityStates #Balrampur #Lucknow #UttarPradesh #BalrampurPolice #VaranasiLiveNews